bhaskar Web English
HomeNewsNational National

नंदीग्राम में फिर गोलीबारी, एक जख्मी

कोलकाता.पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में आज सुबह सीपीएम कार्यकार्ताओं और भूमिअधिकग्रहण को विरोध कर रही भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति (बीयूपीसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। गोलीबारी की यह घटना खेजुरी इलाके में हुई।

इससे पूर्व नंदीग्राम में काल बीयूपीसी की तरफ से बंद का आयोजन किया गया था। इस दौरान ममता बनर्जी के काफिले पर भी कल गोलियां चलाई गई थीं। ममता ने आरोप लगाया था कि शेरखान चौक पर स्थित सीपीएम के दफ्तर से उनके काफिले पर गोलियां चलाई गई थीं।

कल सुबह ही बम धमाके में चार सीपीएम कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। जहां सीपीएम के लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि बीयूपीसी के लोगों की तरफ से किए गए बम हमले में चारों कार्यकर्ता मारे गए वहीं बीयूपीसी के लोगों का कहना है कि सीपीएम के चारों कार्यकर्ता बम बना रहे थे। इसी दौरान हुए धमाके में चारों की जान चली गई।

बुद्धदेव ने सीआरपीएफ की मांग की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने नंदीग्रम में तैनाती के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मांग की है। उन्होंने इस बारे में आज गृहमंत्री शिवराज पाटिल से उन्होंने बात की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: