HomeNewsNational National

मैंने प्रमोद को नहीं मारा : प्रवीण

मुंबई. भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे प्रमोद महाजन की हत्या के आरोपी प्रवीण महाजन ने सोमवार को अपने भाई की हत्या करने से साफ इंकार किया।

सेशन कोर्ट में आज प्रवीण के बयान और सबूतों की रिकॉर्डिग की जा रही थी जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई प्रमोद महाजन को अस्पताल में भर्ती किए जाने और उनकी मौत का समाचार अखबार पढ़कर मिला था। प्रवीण ने यह भी कहा कि बड़े भाई प्रमोद उनके लिए पिता के समान थे और उनसे बहुत स्नेह करते थे।

प्रवीण ने इस बात से भी इंकार किया कि उन्होंने प्रमोद महाजन से एक करोड़ रुपए की मांग की थी। गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को सेंट्रल मुंबई के वर्ली स्थित निवास में प्रमोद महाजन की हत्या की गई थी और प्रवीण उन्हें गोली मारने के आरोपी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: