HomeMagazineSahitya Sahitya

मशहूर हास्यकवि शैल चतुर्वेदी नहीं रहे

मुंबई. हिंदी के मशहूर हास्य कवि, गीतकार और बॉलीवुड व टीवी के चरित्र अभिनेता शैल चतुर्वेदी का सोमवार को निधन हो गया।

शैल चतुर्वेदी 71 साल के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी दया और तीन पुत्र विशाल, विहान और विवेक हैं। उनके भतीजे आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने मलाड स्थित अपने घर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात आखिरी सांस ली।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लेक्चरर रहे चतुर्वेदी ने कई टीवी सीरियलों के अलावा कुछ फिल्मों जैसे उपहार, चितचोर, नैया, हम दो हमारे दो, चमेली की शादी, नरसिम्हा, करीब, जहां तुम ले चलो आदि में चरित्र अभिनेता के रूप में भी कार्य किया। चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर फिल्म जगत और साहित्य से जुड़े कई मित्र पहुंचे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: