HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

नाईजीरिया में चार भारतीयों का अपहरण

चेन्नई. नाईजीरिया में हारकोर्ट बंदरगाह पर एक आतंकवादी संगठन द्वारा तमिलनाडु के तीन लोगों समेत चार भारतीयों का अपहरण कर लिया गया है।

तिरुनेलवेली जिले के कलेक्टर जी प्रकाश ने अपहृत भारतीयों के परिजनों के हवाले से फोन पर सूचना दी कि जिले के वडक्कनकुलम गांव के अजीत कामराज, के मोहनदास और पी विनोद नाईजीरिया में एक तटीय तेल कंपनी में कार्यरत थे।

इन तीनों ही तमिलभाषियों को शुक्रवार को आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया। इनके अलावा एक और भारतीयों को आतंकियों ने अगवा किया है जिसकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणो जिले के पांडुरंग के रूप में की गई है। प्रकाश ने बताया कि उन्होंने यह सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय और ओवरसीज मामले देखने वाले मंत्रालय को दे दी है। केंद्र की गृह राज्य मंत्री राधिका सेल्वी को भी यह सूचना दे दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार चारों भारतीयों को सुरक्षित रूप से छुड़ाने की कोशिश कर रही है। अगवा किए गए भारतीयों के परिजनों ने मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को आवेदन कर मदद की गुहार की है। वहीं, कामराज के भाई सुदर्शन ने कहा है कि अपहरणकर्ताओं ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की है।

सुदर्शन ने बताया कि उसे यह सूचना मिलते ही उसने कलेक्टर से संपर्क किया। सुदर्शन के मुताबिक कामराज गुरुवार को ही 28 दिनों की छुट्टी के बाद नाईजीरिया गया था। इस समाचार से पूरे गांव में सन्नाटे का आलम है। गौरतलब है कि इस गांव और आसपास के गांवों से लोग रेाजगार की तलाश में खाड़ी और अफ्रीकी देशों में जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: