HomeNewsNational National

तृणमूल कार्यकर्ताओं का हंगामा, पथराव

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए हमले से नाराज पार्टी की युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सड़कें जाम करने के साथ ही राजधानी में बसों को भी निशाना बनाया।

शहर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा कि कालीघाट पर तृणमूल के समर्थकों ने एक सरकारी बस पर भारी पथराव किया। इसके अलावा रफी अहमद किदवई रोड, एसएन बनर्जी रोड, हाजरा, गोपालनगर और कालीघाट पर कई जगह मुख्य मार्गो को जाम कर दिया गया और कई बसों के टायर फूंक दिए गए।

गोयल के मुताबिक नंदीग्राम में सीपीआईएम के बर्ताव से नाराज प्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप कालीघाट ट्राम डिपो से एक जुलूस भी निकाला। गौरतलब है कि पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में रविवार को हुई हिंसा में ममता बनर्जी ने दावा किया था कि उन पर गोली चलाई गई। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने इस दावे को निराधार बताया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: