HomeNewsNational National

बाढ़ में बस बही, सात के मरने की आशंका

हैदराबाद.आंध्र प्रदेश के नेल्लुर जिले में एक बस के कलांजी नदी में बह जाने से सात लोगों के मारे की आशंका है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है। एक क्वालिस गाड़ी के भी बह जाने से चार लोग मारे गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश के बकाडरू से एक बारात को छोड़कर बस वापस आ रही थी। इसी बीच कुछ लोग रोड ट्रांसपोर्ट की इस बस में सवार हो गए। नेल्लूर के पास कलांजी नदी के पास यह बस भारी बारिश के कारण फंस गई। बाद में बारिश तेज होने के कारण नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया और यह बस बह गई।

बस में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों को बचा लिया गया बाकी के सात लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।

इससे पहले इसी जगह पर एक क्वालिस गाड़ी भी बह गई थी। इस गाड़ी में चार लोग सवार थे। तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। लापता एक व्यक्ति की खोजबीन जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: