HomeNewsNational National

मणिपुर : विधायक के घर में आतंकी

इंफाल. मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले की वीआईपी कॉलोनी बाबूपारा स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बोराजाओ सिंह के अधिकृत निवास से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सिंह के एमएलए हाउस से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कैंगलीपैक के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार किए गए आतंकी 28 वर्षीय ए बेदजीत और डब्ल्यू रौशन के पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां भी बरामद की गईं। इन दोनों आतंकियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बोराजाओ सिंह के मकान पर छापा मारा और पिछली रात प्रतिबंधित संगठन के एक और सदस्य केएच मिलान को गिरफ्तार किया गया। मिलान से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस सीपीआई के इस विधायक से भी बाद में पूछताछ करेगी। इसके अलावा अभी और कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि मणिपुर के पड़ोसी राज्य मेघालय में भी पिछले दो हफ्तों से आतंकियों की गिरफ्तारी और हथियारों की कुर्की का सिलसिला जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: