नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, उनके पुत्र अखिलेश यादव पुत्रवधू डिम्पल यादव तथा दूसरे पुत्र प्रतीक यादव को आज नोटिस जारी किया।
जस्टिस सी के ठक्कर एवं जस्टिस अल्तमस कबीर की पीठ ने की तरफ से दायर प्रार्थना पत्र पर यह नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने कोर्ट से इस बारे में आगे की कार्रवाई के संदर्भ में आदेश मांगा है। कोर्ट ने मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों से चार सप्ताह के भीतर नोटिस का जबाब देने को कहा है।
सीबीआई ने अपने प्रार्थना पत्र में कोर्ट को सूचना दी है कि मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का काम पूरा हो चुका है। और वह इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अभी तक की रिपोर्ट पेश करना चाहती है।