News
International International लंदन. आप यकीन करें या नहीं लेकिन यह खुलासा हुआ है कि दुनिया के 100 लिविंग जीनियस में ओसामा बिन लादेन भी शामिल है और उसे 43वें नंबर पर इस सूची में स्थान मिला है।
दूसरा खुलासा यह है कि जनसंख्या के हिसाब से प्रति व्यक्ति लिविंग जीनियस दुनिया के किसी भी देश की तुलना में ब्रिटेन में सबसे ज्यादा हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार और कला के क्षेत्र में ब्रिटेन के प्रभाव का खुलासा करने वाले एक सर्वे के बाद विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा दुनिया के 100 जीवित जीनियसों की एक सूची बनाई गई और इसके आधार पर यह नया खुलासा सामने आया है।
100 लिविंग जीनियसों में से करीब एक चौथाई ब्रिटिश हैं। इस सूची में सबसे ऊपर दो शख्सियतों के नाम रखे गए हैं, पहला वर्ल्ड वाइड वेब की ईजाद करने वाले सर टिम बर्नर्स ली का और दूसरा एलएसडी ड्रग बनाने वाले स्विस वैज्ञानिक सर टिम अलबर्ट हॉफमैन का। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिंग का नाम सातवें नंबर पर है।
जीनियसों को चुनने वाली ग्लोबल कंसल्टेंट कंपनी सायनेटिक्स यूके यूरोप के नाइजल क्लार्क का कहना है कि कई लोग मानेंगे कि एक जीनियस की परिभाषा उसके योगदान से तय होती है और मेरा मानना है कि हॉफमैन और बर्नर्स ली दोनों में ही यह समानता है। दोनों ने ही अपने तरीके से दुनिया को नया मोड़ दिया और मुझे लगता है कि दुनिया के महान लिविंग जीनियस के रूप में दोनों का नाम शुमार किया जाना चाहिए।
ओसामा बिन लादेन सूची में :
100 लिविंग जीनियसों की सूची में 43वें नंबर पर ओसामा बिन लादेन को सऊदी के इस्लामी नेता के रूप में शामिल किया गया है। इसी नंबर पर पांच अन्य शख्सियतों को भी रखा गया है जिनमें सॉफ्टवेयर आईकॉन बिल गेट्स, लेखक फिलिप रॉथ और बॉक्सर मोहम्मद अली शामिल हैं।
टॉप टेन लिविंग जीनियस :
1. रसायन शास्त्री अलबर्ट हॉफमैन (स्विटजरलैंड)
2. कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली (ब्रिटेन)
3. वैज्ञानिक जार्ज सोरोस (अमेरिका)
4. एनिमेटर मैट ग्रीनिंग (अमेरिका)
5. राजनेता नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका)
6. रसायन शास्त्री फ्रेडरिक सैंजर (ब्रिटेन)
7. लेखक डेरियो फो (इटली)
8. भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिंग (ब्रिटेन)
9. आर्किटैक्ट ऑस्कर नीमेयर (ब्राजील)
10. संगीतकार फिलिप ग्लास (अमेरिका)