News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल समूह में नर्सो के रिक्त पदों को भरने के लिए अब मेल नर्सो को भी मौका दिया जाएगा। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया) की अनुशंसा पर राज्य शासन ने जयारोग्य अस्पताल समूह में नर्सो के 500 पद स्वीकृत कर दिए।
इसके अलावा अस्पताल समूह में 100 से अधिक नर्सो के पद पहले से रिक्त थे। नर्सो के रिक्त पदों के लिए अभी तक जीआर मेडिकल कालेज प्रशासन फीमेल नर्सो से ही आवेदन पत्र आमंत्रित कर रहा था लेकिन अब कालेज प्रशासन मेल नर्सो के आवेदन भी आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है।
जीआर मेडिकल कालेज की डीन डा.शैला सप्रे का कहना है कि प्रदेश के कुछ सरकारी मेडिकल कालेजों ने उनसे संबद्ध अस्पतालों के लिए मेल नर्सो के आवेदन भी आमंत्रित किए हैं और वहां पर्याप्त आवेदन पत्र आए हैं।
जेएएच समूह में सर्जरी, आथरेपेडिक, न्यूरोसर्जरी सहित कई वार्डो के लिए मेल नर्सो की डच्यूटी लगाई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने संचालनालय से मार्गदर्शन मांगा है। इसके अलावा अन्य मेडिकल कालेज से मेल नर्सो की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी मंगाई है।