HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

दरोगा के घर चोरी

ग्वालियर. माधौगंज थानाक्षेत्र में पुलिस सब इंस्पेक्टर के सूने मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपए का माल पार कर ले गए। हालांकि पुलिस ने पचास हजार का माल चोरी होने की रिपोर्ट लिखी है।

जानकारी के अनुसार, माधौगंज थानाक्षेत्र को बालाजी विहार में रहने वाले अजीत कुमार जैन पुलिस की वायरलेस शाखा में सब इंस्पेक्टर हैं। 26 अक्टूबर को वह परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां जयपुर गए थे। इस दौरान इनका घर सूना था।

चोरों को पता चल गया कि घर सूना है। उन्होंने ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित दो लाख रुपए का माल पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात को 28-29 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई है, इसका पता सोमवार की सुबह उस समय लगा जब श्री जैन जयपुर से लौटकर आए।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुला लिए। घटनास्थल से पुलिस को चोरों के बारे में सुराग नहीं मिला है।

लग्जरी जीप चोरी :
गोला का मंदिर थानाक्षेत्र में भगतसिंह नगर निवासी संतोष सिंह की लग्जरी जीप क्रमांक एमपी 07 टी 0169 को अज्ञात चोर चुरा ले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: