HomeNewsMetrosIndore Indore

तीन संविदा शिक्षक और निलंबित

इंदौर. फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे तीन और संविदा शिक्षक सोमवार को निलंबित कर दिए गए। 17 अक्टूबर को भी ऐसे ही मामले में 18 शिक्षक निलंबित किए थे। ये सभी देपालपुर से संबंधित हैं।

इन शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए 70-80 प्रतिशत अंकों से पास होने के प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे और व्यापमं की परीक्षा भी पास की थी। जांच कर रहे जिला पंचायत के सीईओ आशुतोष अवस्थी ने बताया देपालपुर जनपद के सीईओ जगन्नाथ खेड़े की रिपोर्ट पर सोमवार को संजय देवचंद (हरकिया), विवेक कृष्ण (सगड़ौदा) और शिवलाल मधुरसिंह (रामबिल्लौर) को निलंबित किया।

तीनों प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थ थे। उन्होंने खुद ही व्यापमं की मार्कशीट तैयार की और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र बना लिया था। इसकी गोपनीय शिकायत मिली तो जांच कराई। अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं।

रैकेट का अंदेशा
श्री अवस्थी ने बताया अब तक की जांच से लगता है फर्जी मार्कशीट और कागजात तैयार करने वाला कोई रैकेट सक्रिय है। कागजात दोबारा जांच के लिए शिक्षा विभाग को सौंपे हैं। नियुक्ति के पहले जिन अधिकारियों को जांच करना थी उन्हें भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: