HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

छेड़खानी से रोकने पर पुलिसवालों की पिटाई

बिलासपुर. छेड़खानी करने से रोकने पर गांव के कुछ युवकों ने मिलकर दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। एनएसएस कैंप में घटी इस घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। देर रात तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सेवा योजना की साइंस कालेज इकाई का कैंप सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैमा में चल रहा है। कैंप में एनएसएस की युवतियां भी गई हुई हैं। कैंप बैमा के हाईस्कूल में लगाया गया है। कैंप लगने के बाद से ही गांव के कुछ युवक शिविर में आई युवतियों को परेशान करते थे। उन्होंने इस छेड़खानी की शिकायत शिविर प्रभारी से की।

प्रभारी ने सरकंडा थाने को इसकी सूचना दी। इस पर शिविर में आरक्षक सुरेंद्र और नगर सैनिक संतोष की डच्यूटी लगा दी गई। सोमवार की रात लगभग 9 बजे शिविर में कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के युवक वहां पहुंचे और युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी। इतने में वहां पर दोनों पुलिसकर्मी पहुंच गए और उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका। इतना सुनते ही युवक गाली-गलौज पर उतर आए।

पुलिसकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने दोनों से मारपीट भी की और फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी। इसके बाद टीआई समेत पुलिसबल घटनास्थल पहुंचा। दोनों पुलिसकर्मियों को लेकर गांव में युवकों की तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: