bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

मनीषा को छोटे परदे का सहारा

manisha_koiralaलंबे अर्से से बड़े परदे से दूर मनीषा कोईराला अब जल्द ही छोटे परदे पर फिर से नजर आने वाली हैं। खबर है कि बीआर फिल्म्स के नए पारिवारिक धारावाहिक में मनीषा ने मुख्य किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है। इसके पहले मनीषा कुछ अरसा पहले जी टीवी के गेम शो ‘सवाल दस करोड़ का’ में अनुपम खेर के साथ बतौर होस्ट नजर आ चुकी हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीआर फिल्म्स हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ पर आधारित पारिवारिक धारावाहिक बनाने जा रही है। तीन महिलाओं के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में शेरॉन प्रभाकर एक महिला का किरदार निभा रही है और दूसरी महिला का किरदार निभाने के लिए मनीषा को साइन किया गया है। मनीषा को इस धारावाहिक की कहानी और इसमें अपना किरदार काफी पसंद आया और उन्होंने तुरंत काम करने के लिए हामी भर दी। इस धारावाहिक की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने वाली हैं। इसे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: