जालंधर.
सोमवार को जालंधर पूरी रवानगी में दिखा, हर होटल और क्लब में सितारे चमके तो किसे याद रहता रात के चांद का दीदार, शायद इसीलिए लेडीज में भूख लगने की शिकायत नहीं थी और होंठों पर थी अपने जीवनसाथी की तारीफें, क्योंकि इसी के कारण ही मिल रहे थे ढेरो इनाम।
होटल प्रैसीडैंट में ईव सैलीब्रेशन और दैनिक भास्कर के सहयोग से करवाचौथ सैलीब्रेट किया गया। शीतल इंडस्ट्री की वाणी विज चीफ गैस्ट थी, जबकि शर्मिला अत्री, नीलम शूर, आदर्श,मधु धवन, सतपाल कौर गैस्ट ऑफ आनर के रूप में मौजूद थे। प्रोग्राम की शुरुआत एंकर गारगी ने करवाचौथ के बारे में जानकारी दी और अपनी लिखी पक्तियों से बटोरी तालियां। लगा बिंदिया, पहन चूड़ी, वो साड़ी जिसे पहन पग-पग सीड़ी चढ़ी, लो चांद से मिलने चली, वो ऐसे शरमाई और इतराई, आज का तो दिन ही ऐसा, भावना मन में भर आई, चांद यह चौथ का सबका मन मोहे, झोपड़ी हो या महल सब रोशन कर जावे। इसके बाद शुरू हुआ मस्ती और खिताब जीतने का दौर जिसमें जज की भूमिका निभाई पुलिस डीएवी स्कूल की प्रिंसीपल रश्मि विज, फैशन डिजाइनर मनिंदर कौर चत्था, फिजिशियन और टीवी एंकर गुरमीत कौर और हरजी ने निभाई।
यहां मिसेज करवाचौथ का खिताब जीता प्रीति ने, मिस करवाचौथ बनी शरनदीप, मिसेज ग्रेसफुल सुनंदा, स्टाइलिश ज्वैलरी नैंसी, बैस्ट ड्रैस पल्लवी, बैस्ट मेहंदी आंचल, बैस्ट फुटवियर करीना, मिसेज कान्फिडैंट डा. गुरप्रीत , मिसेज चर्ा्िमग डा. शालु, मिसेज स्मार्ट बनीं रिंपी। इसके साथ ही मॉडलिंग, क्विज और तंबोला में लेडीज ने जीते कई इनाम। इस दिन को यादगार बनाने में सुरुचि कक्कड़, हरलीन कौर, आंचल गुप्ता ने निभाई विशेष भूमिका। विजेताओं को दिए जाने वाले गिफ्ट बाला जी, अग्नी ज्वैलर, ओलेगा, एमबीडी व गगुन बेदी थे।
रिया के सिर सजा ताज रीजैंट पार्क में दैनिक भास्कर और जेसीआई जालंधर के जेसी रिट विंग की तरफ से करवाचौथ के मौके पर अर्र्धागिनी नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विमन ने खेला तंबोला और जीते ढेरो इनाम। साथ ही कई फन गेम्स भी हुई जिसमें सिर्फ बहुओं ने ही नहीं सास ने भी लिया हिस्सा। सैलीब्रेशन के मूड में हर कोई था और करवाचौथ का दिन बना लक्की उनके लिए जो इनाम पर इनाम जीत रहे थे। टाइटल्स की दौड़ में हर कोई शामिल होना चाहता था। हार शिंगार टाइटल जीता मिन्नी सिक्का ने, क्या खूब लगती हो का खिताब सरोज चंद्र और रिया सेवक ने, खुशरंग हिना का खिताब साक्षी को मिला, जोहराजबी तू अभी तक है हसीन का टाइटल रमिता खन्ना, बैस्ट जेसी रिट मनप्रीत ओबराय और शिखा गुप्ता ने जीता। जज की भूमिका मीनू चड्ढा, रमनबीर जोली, मोना अरोड़ा , ज्योतिका तलवाड़ ने निभाई। इस मौके पर सिमरन मैंगी, रेश्मा जोशी, शिखा गुप्ता, अंजू गुप्ता, मेघा जैन, अमन खुराना, गुंजन सूरी व अन्य क्लब मैंबर्स मौजूद थे। गिफ्ट गाबास, पोशाक, गणपति ज्वैलर्स व रवि ज्वैलर्स ने कार्यक्रम स्पांसर किए।
हरलीन बनी प्रिंसेस ब्राइड होटल रैडीसन में जेसीआई गल्र्स ने करवा चौथ सैलीब्रेट किया। इसमें 500 से अधिक लेडीज ने हिस्सा लिया। यहां आरपीएफ माल की रीमा गुप्ता चीफ गैस्ट थी। दुल्हन की तरह सजी लेडीज ने गेम्स, तंबोला, लक्की डिप के जरिए जीते ढेरों इनाम। यूनिक प्राइज में किसी को हाई हील्स के लिए, शार्ट हेयर के लिए, पर्स में नेलकटर के लिए, नेट साड़ी के लिए भी मिला इनाम। टाइटल्स में जेसी क्वीन बनी आर्ची सहगल, प्रिंसेस ब्राइड हरलीन। एंजेलिक लेडी बनी सुनंदा और ख्वाबों की मल्लिका का खिताब मोना वर्मा ने जीता। मास्टर ऑफ सेरेमनी की भूमिका दीप्ति पूरी और अमरजीत सग्गू ने निभाई। इस मौके पर जेसीआई गल्र्स की प्रैसीडैंट वीणू कंबोज, सैक्रेटरी रुचि कत्याल, प्रोजैक्ट डायरैक्टर शैली अरोड़ा और पारुल गुप्ता व अन्य क्लब मैंबर्स मौजूद थे। इनके स्पांसर लीडर ज्वैलर फुलांवाला चौक व आरपीएफ थे