HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

जेटलाइट: ‘डिस’कनेक्टिंग फ्लाइट

चंडीगढ़. 6 बड़े शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने वाले जेटलाइट एयरवेज की पहली फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दो घंटा देरी से टेकऑफ की। फ्लाइट के देरी से दिल्ली पहुंचने की वजह से जेटलाइट की दिल्ली से जयपुर क्नेक्टिंग फ्लाइट चंडीगढ़ से गए यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। सीधी फ्लाइट की आस में चंडीगढ़ से बैठे इन 4 यात्रियों के लिए जेटलाइट के ऑफिशियल्स ने न तो रहने-खाने की व्यवस्था की और न ही टिकट के पैसे वापस किए। तीन घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट में ऑफिशियल्स से जूझने के बाद इन यात्रियों को जयपुर के लिए बस पकड़नी पड़ी। हालांकि इन यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस संबंध में दिल्ली एयरपोर्ट में शिकायत दर्ज करवा दी है।

दो घंटे देरी से उड़ी फ्लाइट:

जेटलाइट ने सोमवार को 6 बड़े शहरों दिल्ली, जयपुर, बंगलूरु, लखनऊ, मुंबई और चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू की। शाम 5.20 पर पहली फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से टेक ऑफ करना था। लेकिन दो घंटे तक उद्घाटन समारोह चलता रहा। यात्रियों द्वारा कई बार इस बात की गुहार लगाई गई कि उनकी क्नेक्टिंग फ्लाइट छूट जाएगी। जेट एयरवेज के ऑफिशियल्स ने आश्वासन दिया कि दिल्ली से जेटलाइट एयरवेज की ही उड़ान है, परेशान होने की जरूरत नहीं। आखिरकार उद्घाटन समारोह पूरा होने के बाद 7:15 बजे टेकऑफ हुआ।

क्नेक्टिंग फ्लाइट पहले उड़ गई:

यह फ्लाइट शाम 5.50 के बजाए 7.50 पर दिल्ली पहुंची। जेटलाइट के ऑफिश्यिल्स ने जयपुर के यात्रियों को क्नेक्टिंग फ्लाइट में बैठाने के लिए पूछताछ की तो पता चला कि दिल्ली से जयपुर जाने वाला जेटलाइट का जहाज उड़ान भर चुका था।

हमारे साथ किया है धोखा:

चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाले दंपती राजेंद्र शेखर और उनकी पत्नी ने भास्कर को दिल्ली एयरपोर्ट से फोन पर बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ से जयपुर का जेटलाइट का एयर टिकट लिया था। फ्लाइट दो घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर जेटलाइट की ही क्नेक्टिंग फ्लाइट से जयपुर जाना था। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे दिल्ली पहुंचने पर उनके साथ अन्य 2 यात्रियों को बताया गया कि उनकी फ्लाइट निकल चुकी है। वे सुबह 5.30 की फ्लाइट के लिए आएं।

जब यात्रियों ने विरोध जताया तो उन्होंने कहा कि एयरवेज उनकी जिम्मेवारी नहीं ले सकती। या तो वे सुबह की फ्लाइट में आएं या अपनी व्यवस्था करें। एयरवेज ने उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था से भी इंकार कर दिया।

क्या है नियम :

एक ही एयरवेज की अगर क्नेक्टिंग फ्लाइट मिस हो जाती है तो उस एयरवेज को यात्रियों के लिए पांच सितारा होटल में रहने की व्यवस्था करनी पड़ती है।

जेटलाइट की चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट थी। किन्हीं कारणों से फ्लाइट 7 बजे के बाद ही उड़ पाई। दिल्ली से आगे जयपुर के यात्रियों के बारे में हमें जानकारी नहीं। —आबिद, जेट एयरवेज ऑफिशियल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: