News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.शहर में सोने का 60 फीसदी कारोबार अक्टूबर से दिसंबर में होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट में 7.15 फीसदी की दर से वृद्धि से व्यापार में गिरावट आई है। ज्वेलरी के शौकीन व्हाइट गोल्ड स्टडेड डायमंड और प्लैटिनम को तरजीह दे रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस सीजन की ओपनिंग में ही सोने के सेल में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) और वल्र्ड गोल्ड काउंसिल ने नवंबर में सोने का रेट 500 रुपए और बढ़ने तथा दिसंबर में 12 हजार तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। अगर रेट इसी दर से बढ़ता रहा तो सीजन में सोने की ज्वेलरी का धंधा मंदा पड़ सकता है।
700 करोड़ का है कारोबारवल्र्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रति वर्ष भारत में सोने की 0.7 ग्राम प्रति व्यक्ति खपत है। इस अनुपात के हिसाब से चंडीगढ़ में हर वर्ष साढ़े सात टन सोने की खपत है। चंडीगढ़ के बाजार में सोने का लगभग 770 करोड़ रुपए का कारोबार हर साल होता है।
ज्वेलरी का धंधा पड़ा मंदा शहर में हर वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच गोल्ड ज्वेलरी का 60 फीसदी कारोबार होता है। नवरात्र के बाद शुरू हुए फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों की आमद बढ़ती है। ज्वेलर्स एसोसिएशंस इस बार बाजार में लगभग 10 फीसदी गिरावट मान रही हैं। सोने का दाम 10220 रुपए तक पहुंचने को बाजार में मंदी का कारण माना जा रहा है। वर्ष 2006 में इन दिनों 9000 और 9200 रुपए के रेट से सोना बिक रहा था।हीरा चमका मंहगे सोने के बजाय लोग अब हीरे की चमक से आकर्षित हो रहे हैं। गोल्ड को डायमंड ज्वेलरी ने काफी हद तक रिप्लेस किया है। इसका सबसे बड़ा कारण, सोने के दाम पर हीरे की ज्वेलरी मिल रही है।
वहीं डायमंड ज्वेलरी को सोसायटी में स्टेटस और रेपुटेशन से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में गोल्ड के कस्टमर डायमंड की और शिफ्ट कर रहे हैं।
2008 में भी राहत नहीं सरकार द्वारा सोने की क्वालिटी को लेकर शुरू की जा रही हॉलमॉर्किग जनवरी 2008 से अनिवार्य होगी। हॉलमार्किग के बिना कोई भी ज्वेलर सोने के आभूषण नहीं बेच सकता। एसोचैम के अनुसार इससे सोने के आयात में वद्धि करनी होगी और इसका सीधा असर ज्वेलरी के रेट पर पड़ेगा।
दिवाली से पहले 10,500 रुपएसोने के बाजार में 7.15 प्रतिशत की दर से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नवंबर के पहले हफ्ते रेट 10,500 रुपए पहुंच जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 768.25 डालर के रेट से सोना बिक रहा है। बढ़ती डिमांड के कारण दिसंबर तक रेट बढ़ कर 12 हजार भी छू सकता है।