HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कांच तोड़कर रकम उड़ाई

अजमेर. बजरंगगढ़ चौराहे पर सीताराम मंदिर के गेट के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो लाख रुपए से भरा पॉलीथीन बैग ले गया। मंदिर के पास पान की दुकान पर खड़े कार मालिक और अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने चोर की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करवाई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वारदात हुई। पंचशील कॉलोनी निवासी मनोज गिदवानी ने जमीन खरीदने के लिए दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एचडीएफसी बैंक से 1 लाख 95 हजार रुपए निकलवाए। उनमें पांच हजार रुपए और मिलाकर दो लाख रुपए उसने पॉलीथीन बैग में कार में ड्राइवर के पास वाली सीट के नीचे रखे थे।

उसका मित्र मित्र पवित्र कोठारी भी उसके साथ था। बैंक से दोनों मित्र कुंदननगर रोड स्थित जम्बू कॉफी सेंटर में करीब पौन घंटा बैठने के बाद बजरंगगढ़ चौराहे पर सीताराम मंदिर के पास पान की दुकान पर रुके।

कार सड़क के पार जेएलएन अस्पताल की दीवार के पास खड़ी कर दी थी। पान की दुकान से कार की दूरी करीब चालीस फीट थी। दस मिनट बाद वे वापस कार तक पहुंचे तो ड्राइवर के पास वाली सीट की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। सीट के नीचे से रुपए से भरा बैग गायब था।

केसरबाग चौकी पर उन्होंने मामले की जानकारी दी। सीआइ राजेन्द्र त्यागी ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस को शक है कि बैंक से निकलते ही चोर उनके पीछे लग गए थे। लिहाजा पुलिस बैंेक के सीसी कैमरे से भी संदिग्धों की पहचान करेगी। मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया।

पुलिस को नहीं यकीन
पुलिस की नजर में कार मालिक भी शक के घेरे से बाहर नहीं है। कार से करीब चालीस फीट के फासले के बावजूद किसी का कार का शीशा टूटने की आवाज नहीं सुनना, चोर को नहीं देखा जाना और दो लाख की चपत के बाद भी गिदवानी के चेहरे पर शिकन नहीं होना पुलिस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। सीआइ त्यागी ने बताया कि नाकाबंदी कराई गई है, लेकिन न तो चोर का हुलिया पता है और न ही यह जानकारी है कि वह वारदात के बाद पैदल भागा या किसी वाहन से।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: