HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सिटी ब्यूटीफुल में एन्काउंटर..!

चंडीगढ़. दोपहर 2 बजे, सेक्टर-43, पंजाब पुलिस की वर्दी पहने कुछ जवान, जिप्सी में हथियारों के साथ तैयार खड़े। तभी सामने से हाथ में पिस्टल लिए आईजी आते हैं और साथ ही आवाज आती है, एक्शन..। आईजी का चेहरा काफी जाना-पहचाना है, अरे यह तो किरण कुमार हैं! वह गाड़ी में सहयोगियों के साथ डॉन के एन्काउंटर के लिए चंडीगढ़ की सड़कों पर निकल पड़े हैं। ये सब कुछ घट रहा है, हिंदी फिल्म ऐसी दीवानगी के सेट पर।

फिल्म के लेखक, प्रोड्यूसर और कलाकार संजीव झांजी ने बताया की फिल्म कि स्टोरी एनआरआई पृष्ठभूमी पर आधारित है। फिल्म में किरण कुमार, अवतार गिल, सर्वर आहूजा जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

फिल्म का डायरेक्शन अब्दुल कयूम कर रहे हैं, जो कुछ समय तक राजकुमार संतोषी के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म का संगीत निखिल-विनय ने दिया है। ये फिल्म अगले साल मार्च-अप्रैल तक रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटींग चंडीगढ़ के फेमस स्पॉट्स के साथ-साथ आस-पास होगी। फिल्म के डायरेक्टर के अनुसार शूटिंग के चंडीगढ़ देश की बेस्ट लोकेशन में से हैं





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: