bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

दो ट्रकों से 42 गायें बरामद

महाजन. पुलिस ने दो ट्रकों में ठूंसकर ले जाई जा रही ४२ गायें बरामद कर सात जनों को गिरफ्तार किया है। महाजन थाना पुलिस ने मोखमपुरा बस स्टैंड के पास दो ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली।

एक ट्रक में २क् और दूसरे ट्रक में २२ गायों को ठूंस रखा था। ट्रक में सवार लोगों के पास पशुओं को लाने-ले जाने का कोई प्रमाण-पत्र नहीं था। पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस ने गायें बरामद कर दोनों ट्रक जप्त कर लिए। ट्रकों में सवार जालंधर निवासी चालक त्रिलोचनासिंह व गुरनामसिंह सहित महाराष्ट्र के अहमदनगर में लूणी गांव निवासी इमाम शेख, उस्मान पठान, चांद हसन शेख, डोंडू शेख, राजाराम पुंडलिक को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के खिलाफ गौवंश अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एसएचओ इन्द्रकुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों में गायों को ठूंसकर भरा हुआ था जिससे वे चोटिल भी हो गई। गायों का मेडिकल परीक्षण करवाने पर पता चला है कि अधिकांश गायें दूध नहीं देती और उनकी उम्र भी अधिक है।

अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है कि गायों को श्रीगंगानगर से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गायों को गोपालराम की ढाणी में छोड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि गायों को तस्करी कर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: