HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

ताकि पति के साथ पत्नी रहे सुरक्षित

चंडीगढ़.पति की लंबी उम्र के लिए लेडीज करवाचौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी उनके पति की। सोमवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी के स्टूडेंट्स द्वारा चलाए गए विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का भी यही मोटिव था। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौकों पर स्टूडेंट्स ने हेलमेट पहनकर टू-व्हीलर चलाने वाली लेडीज को गिफ्ट दिए और जिन लेडीज ने हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें हेलमेट पहनने की इंस्ट्रक्शंस दी।

पांच व्यस्त जगहों पर तैनात थे स्टूडेंट्स :

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 30 स्टूडेंट्स ने इस सुरक्षा अभियान में हिस्सा लिया। इन स्टूडेंट्स को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने प्रशिक्षण दिया था। यह कैम्पेन ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ही चलाया गया था। एनएसएस के छात्रों को पांच समूहों में बांटा गया था। 6 कैडेट्स की पांच टीमें शहर में अलग-अलग जगह तैनात थीं। यह टीम 9-10 के चौक, मध्यमार्ग प्रेस चौक पर, ट्रांसपोर्ट चौक, पिकाडली चौक, सेक्टर 16 के स्टेडियम पर तैनात रही। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12 बजे तक चला।

जारी रहेगा यह अभियान :

स्वामी विवेकानंद कॉलेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मनमोहन गर्ग ने बताया कि हेलमेट पहनकर टू व्हीलर चलाना बहुत अच्छी आदत है, लेकिन कुछ लोग इसे इग्नोर करते हैं। इस सुरक्षा अभियान का मकसद लोगों को इस बारे में जागरूक करना था। इस मुहिम को आगे भी चलाया जाएगा, इस संबंध में बातचीत चल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: