अमृतसर. महंत कौशल दास डीएवी पब्लिक स्कूल, अटारी की स्टूडेंट रूपिंदर कौर ने अखिल भारतीय महात्मा हंसराज आर्य यूथ फेस्टिवल में हुए इंग्लिश डेक्लामेशन कांटेस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। फेस्टिवल में देश भर से सभी डीएवी पब्लिक स्कूल और एडिड स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
जहां बड़े-बड़े शहरों से स्थित स्कूलों के बच्चों ने इसमें भागेदारी की, वहीं सीमावर्ती इलाके में मौजूद इस स्कूल से रूपिंदर कौर का फस्र्ट प्राइज जीतना बड़ी उपलब्धि है। रूपिंदर ने साबित कर दिया है कि सुविधाओं के आभाव में प्रतिभा कभी भी धूमिल नहीं होता। अगर दृढ़ इच्छाशक्ति है तो सफलता जरूर कदम चूमेगी। रूपिंदर की इस उपलब्धि से जहां स्टूडेंट्स प्रेरित हुए हैं, वहीं उसके पेरेंट्स और स्कूल के समूह स्टाफ के लिए यह गर्व की बात है। प्रिंसिपल राजीव अरोड़ा ने रूपिंदर को बधाई दी है।