जयपुर.जैसलमेर जिले में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि इतनी ही संख्या में लोगों के जख्मी होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के मोकला गांव के पास यात्रियों से भरी एक जीप सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पांच लोगों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।