bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दिल्ली की सड़कों से हटेंगी ब्लू लाइन बसें

नई दिल्ली.देश की राजधानी की सड़कों पर मौत का तांडव रचाने वाली ब्लू लाइन बसों को हटाने का फैसला दिल्ली सरकार ने लिया है। छह नवंबर से ये बसें सड़कों से हटनी शुरू हो जाएंगी। सरकार ने यह फैसला किया है कि कई चरणों में इन बसों को दिल्ली की सड़कों से हटाया जाएगा। अगले साल के अप्रैल माह तक कुल 525 बसें सड़कों से हटाई जाएंगी।

इन बसों को सड़क से हटाने के साथ ही दिल्ली सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल 12 लोफ्लोर की बसों को सड़कों पर उतारने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि ब्लूलाइन बसों से रोज होने वाले हादसों से सरकार पर इस बात का दबाव था कि वह ब्लूलाइन बसों को सड़कों से हटा ले। हाल ही में बदरपुर में एक ब्लू लाइन बस की चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
devashish vishnoi
Wednesday, 31st Oct 2007, 12:23
yes, blue line buses shoud be closed.