HomeSportsCricket Cricket

वन डे रैंकिंग में पाक भारत से आगे

pcbदुबई: पाकिस्तान भले ही सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से वन डे सिरीज हार गया हो, लेकिन अब भी वह आईसीसी की वन डे रैंकिंग में भारत से आगे है। उधर, अफ्रीका इस जीत के नंबर वन पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के और करीब पहुंच गया है। उसके और विश्व चैंपियन के बीच महज पांच अंकों का ही अंतर रह गया है। अब वह अपने घर में न्यूजीलैंड के साथ तीन वन डे इंटरनेशनल की सिरीज खेलने वाला है। इसे जीतकर वह एक बार फिर नंबर वन बन सकता है।

भारत के दौरे में आ रही पाक टीम ने अपना चौंथा स्थान बरकरार रखा है। लेकिन अब उसे पांचवे नंबर की टीम भारत से उसी के घर में पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज खेलनी है। इसमें हार जीत इस टेबल में दोनों देशों की स्थितियों में बदलाव करेगा।

आईसीसी की इस रैंकिंग में नवबंर दिसंबर में काफी फेरबदल हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अधिक अंकों का अंतर नहीं है। हालांकि 2007 में श्रीलंका और इंग्लैंड को अब और वन डे नहीं खेलना है। इससे वेस्टइंडीज के ऊपर आने की संभावना है। वह नवंबर में जिंबाब्वे के खिलाफ पांच वन डे खेलने वाला है। वर्तमान में यह दो बार विश्व चैंपियन आठवें स्थान पर है।

आईसीसी वन डे रैंकिंग:
1. ऑस्ट्रेलिया(128)
2. दक्षिण अफ्रीका(123)
3. न्यूजीलैंड(114)
4. पाकिस्तान(109)
5. भारत(109)
6. श्रीलंका(108)
7. इंग्लैंड(107)
8. वेस्टइंडीज (102)
9. बांग्लादेश(48)
10. आयरलैंड(28)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: