Sports
Other Sports Other Sports
पेरिस: भारत के युगल विशेषज्ञ लिएंडर पेस और चेक गणराज्यके मार्टिन डेम की जोड़ी बीएनपी पेरिबस मास्टर्स स्पर्धा के पहले ही दौर में बाहर हो गई।
एक सेट की बढ़त लेने के बाद भी पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता यह जोड़ी दक्षिण अफ्रीकी और हालैंड के जेफ कोएत्जी और रोजियर वास्सेन की जोड़ी से 6-3, 6-7, 9-11 से हार गई।
पेस डेम की जोड़ी ने बेहतर शुरुआत करते हुए अपने जीत के आसार बना लिए थे। लेकिन बाद के दो सेट टाईब्रेकर में ले जाने के बाद भी वे जीत नहीं सके।
पेस-डेम ने 15 ऐस जमाए और 53 प्रतिशत अंक अपनी पहली सर्विस पर जीते, लेकिन सेकंड सर्व पर उनका रिकार्ड विरोधी जोड़ी के 65 प्रतिशत के मुकाबले महज 57 प्रतिशत ही रहा। इससे पहले पेस-डेम की यह जोड़ी मेड्रिड मास्टर्स ओपन के भी पहला मैच हार गई थी। वहां उसे दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के जार्डन केर और टॉड पेरी ने हराया था। वहां पहले दौर में इस भारतीय चेक जोड़ी को बाय मिला था।