नासिक. महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवी तालुका में मंगलवार को एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया है कि रामेश्वर गांव में अपने ही घर में पांच लोगों का गला कटा पाया गया और एक अन्य का शव कुएं से बरामद हुआ। इस मामले का पता तब चला जब रोजाना की तरह एक लड़की इस परिवार में दूध लेकर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान विलास शिवाजी अहिरे, उसकी पत्नी अनीता, पुत्र अजय, सुनील और पुत्री सोनाली के रूप में हुई है। पुलिस ने कुएं के पास से जहर की एक खाली बोतल भी बरामद की जहां से विलास के भाई बालू अहिरे का शव मिला। पुलिस को शक है कि बालू ने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आत्महत्या की।