Sports
Other Sports Other Sports
ज्युरिख: विश्व फुटबॉल में अपना दबादबा बनाने वाले ब्राजील का विश्वकप फुटबॉल की मेजबानी के लिए लंबा इंतजार आखिर खत्म हुआ। उसे फीफा ने 2014 के विश्वकप की मेजबानी सौंप दी है।
ब्राजील ने अंतिम बार विश्वकप की मेजबानी 64 साल पहले की थी। इस आशय की घोषणा करते हुए फीफा प्रमुख सेप ब्लेटर ने कहा कि ब्राजील के विश्वकप मेजबानी के रास्ते में कोई अड़्चन नहीं है। उनके अतिरिक्त किसी भी अन्य देश ने इसके लिए दावेदारी नहीं की है।
किसी भी एक ही देश द्वारा खेल जगत की इस सबसे रोचक स्पर्धा के लिए दावेदारी जताए जाने का का यह इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले 1974 में तत्कालीन पश्चिम जर्मनी, 78 में अर्जेटीना और 82 में, स्पैन भी एकमात्र दावेदार के रूप में मेजबानी हासिल करने में कामयाब रहे थे।
ब्लेटर ने एक ही दावेदार होने पर कहा कि उन्हें और दावेदार होने की उम्मीद थी, हालांकि तब भी उन्होंने ब्राजील का ही जी जान से समर्थन किया होता। ब्राजील की मेजबानी का दावा मजबूत करने के लिए खुद राष्ट्रपति लुईज इनासियो डा सिल्वा 160 सदस्यीय भारी प्रतिनिधिमंडल लेकर ज्युरिख पहुंचे थे।