मुंबई.भाजपा नेता प्रमोद महाजन हत्याकांड की सुनवाई के दौरान प्रवीण ने अदालत को बताया कि उसे कुछ पता नहीं कि उसके पिस्तौल से गोली कैसे चली। प्रवीण को घटनास्थल से बरामद हुए कुछ सामानों की भी पहचान करने को कहा गया। इनमें से वे गोलियां भी प्रवीण के सामने पेश की गई जो प्रमोद महाजन पर चलाई गई थीं। प्रवीण ने कहा कि उसे कुछ पता नहीं है कि प्रमोद महाजन पर गोलियां कैसे चलीं। हालांकि प्रवीण ने उस पिस्तौल को पहचान लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले कल हुई सुनवाई के दौरान प्रवीण ने प्रमोद महाजन की पत्नी रेखा महाजन के बयान को झूठ बताते हुए कहा था कि वह अपने भाई का कातिल नहीं है। उसने इन बातों से भी इनकार किया था कि उसने प्रमोद महाजन को कोई धमकी दी थी। इसके साथ ही एक करोड़ रुपया मांगने की बात को भी प्रवीण ने झूठ करार दिया।
उधर, प्रवीण महाजन के वकील ने अदालत से अपील की है कि अदालत की सुनवाई को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए वह प्रमोद महाजन हत्याकांड की सुनवाई बंद कमरे में करे।