मुंबई: अमेरिकी शेयर बाजार नास्डैक में सूचीबद्ध आईटी और बीपीओ की ग्लोबल फर्म सिंटेल ने अमेरिकन वित्तीय वर्ष की तीमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का इस तीमाही में लाभांश 355.3 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल वित्तीय वर्ष की तीसरी तीमाही की तुलना में कंपनी ने यह लाभांश27 प्रतिशत अधिक है।कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर केशव मुरुगेश ने बताया कि कंपनी की आय में बीपीओ का हिस्सा 18 प्रतिशत, ई बिजनेस का 11 प्रतिशत और टीम सोर्सिंग का 5 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि कंपनी को लगातार मिल रहे ग्लोबल निवेश के कारण ही उसका लाभांश इस स्तर पर पहुंच पाया है। कंपनी का पुणो में 77 एकड़ के क्षेत्र में नया ग्लोबल डिलेवरी सेंटर निर्माणाधीन है। इसके ऑपरेशन मोड में आने के बाद सिंटेल अपने क्लाइंटों को दी जा रही सेवाओं का दायरा बढ़ाएगी।
मुरुगेश ने बताया कि हाल ही में सिंटेल को द ब्लैक बुक ऑफ आउटसोर्सिंग मंे शामिल किया गया है। द वाल स्ट्रीट जनरल ने प्रबंधन के लिहाज से इसे विश्व के श्रेष्ठ ग्लोबल आउटसोर्सिग वेंडर्स में जगह दी है।