HomeNewsNational National

प्रसार भारती के प्रशासनिक स्टॉफ हड़ताल पर

नई दिल्ली.वेतन में विसंगतियों का विरोध करते हुए ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के प्रशासनिक स्टॉफ आज एक दिन के हड़ताल पर चले गए। एक साि सभी प्रशासनिक कर्मचारियों ने आज एक दिन की छुट्टी ले ली। करीब पांच हजार कर्मचारियों ने छुट्टी का आवेदन दिया और काम ठप रखा।

आकाशवाणी और दूरदर्शन के प्रशासनिक स्टॉफ एसोसिएशन के महासचिव संगम ठाकुर ने बताया कि हमारी मुलाकात प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से हुई थी। बातचीत के दौरान रवैया काफी सकारात्मक था लेकिन अपने पुराने अनुभवों के आधार पर हमने एक दिन की छुट्टी पर जाने का फैसला किया।

ठाकुर ने बताया कि इससे प्रसारण सेवा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन दैनिक लॉजिस्टक और सपोर्ट सर्विस प्रभावित होंगी। ठाकुर ने बताया कि प्रसार भारती में काम कर रहे इंजीनियर्स और प्रोग्रामिंग से जुड़े लोगों को अधिक वेतन भुगतान किया जाता है जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को इनकी अपेक्षा कम वेतन दिया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: