मुंबई. केंद्रीय नेता दत्ता सामंत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विजय चौधरी को मंगलवार को शहर पुलिस ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में एक एनकाउंटर में मार गिराया।
पुलिस ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 40 वर्षीय चौधरी को जाल में फांसते हुए एक होटल के पास घेर लिया और उससे समर्पण करने के लिए कहा। लेकिन चौधरी ने समर्पण करने के बजाय पुलिस पर पांच गोलियां चलाईं।
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चौधरी ने एक विदेशी रिवॉल्वर से पुलिस पर गोलियां दागीं जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और उसे मार गिराया। गौरतलब है कि चौधरी छोटा राजन और गुरु सतम गैंग के साथ जुड़ा हुआ था।