बस्ती. उत्तर प्रदेश के इस जिले के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न किए जाने के कारण निकाह के दो घंटे बाद ही पति ने एक नई-नवेली दुल्हन को तलाक दे दिया।
सोमवार रात गणोशपुर गांव में शादी की तमाम रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के परिवार ने कलर टेलीविजन और मोटरसाइकिल की मांग रखी और धमकी दी कि अगर यह मांग पूरी न की गई तो वे दुल्हन को साथ लेकर नहीं जाएंगे। और जैसे ही दुल्हन के परिवार ने कलर टीवी और मोटरसाइकिल की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई वैसे ही नई-नवेली दुल्हन को उसके पति ने तलाक दे दिया।
शिकायत के बाद दूल्हे, उसके पिता और उसकी दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।