bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

काम के लिए कुछ भी करेगा

ritik-roshanआजकल जहां फिल्मी सितारे निर्माताओं से सेट पर आने-जाने के लिए ‘पेट्रोल मनी’ भी वसूलने लगे हैं वहीं रितिक रोशन ने फिल्म ‘जोधा-अकबर’ की कर्जत में हुई शूटिंग के लिए ली गई हैलीकॉप्टर सेवा के लिए साठ लाख का बिल अपनी जेब से भरा है। उनके पिता राकेश रोशन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इसके लिए साठ लाख रुपए का चेक हैलीकॉप्टर कंपनी को भेज दिया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष फरवरी में फिल्म ‘जोधा-अकबर’ की शूटिंग मुंबई से लगभग १क्क् किलोमीटर दूर स्थित कर्जत के एनडी स्टूडियो में हुई थी। रितिक ने सेट पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं लेना ही उचित समझा। चूंकि इससे उनके पास अपनी पत्नी सुजैन और पुत्र रेहान के साथ गुजारने के लिए तकरीबन तीन घंटे का समय हर रोज बच जाता था। यद्यपि सुनने में आया है कि फिल्म की निर्माता कंपनी यूटीवी ने हैलीकॉप्टर के खर्चे का भुगतान करने की पेशकश की, लेकिन रितिक ने यह कहते हुए इसे ठुकरा दिया कि उन्होंने निजी तौर पर इसकी सेवाएं ली थीं, इसलिए इसका बिल भी वे ही चुकाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: