HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

किम शर्मा का हैंडबैग खोया

फिल्म अभिनेत्री किम शर्मा के दिन आजकल कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। जहां पिछले दिनों उनका युवराज सिंह से ब्रेकअप हो गया, वहीं अब खबर है कि उनका एक कीमती हैंडबैग चोरी हो गया। किम के नजदीकी दोस्त ने बताया कि कुछ दिन पहले किम बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्त के साथ बातें कर रही थीं। उसी वक्त किसी ने उनका हैंडबैग गायब कर दिया।

उन्होंने इस हैंडबैग को कुछ समय पहले ही न्यूयॉर्क के एक स्टोर से तकरीबन एक लाख रुपए में खरीदा था। किम ने हैंडबैग के बारे में बताया, हालांकि इसमें गलती मेरी ही थी। मैं अपने दोस्त के साथ दूसरे एक दोस्त का इंतजार कर रही थी और हैंडबैग मैंने गाड़ी में ही रखा था। गाड़ी हमसे 20 मीटर की दूरी पर थी। गाड़ी पार्क कर दो मिनट में ही जब हम गाड़ी के पास गए तब देखा कि हैंडबैग गायब है। मेरे एक दोस्त ने मुझे उसी तरह का हैंडबैग देकर मुझ पर बहुत बड़ी मेहरबानी की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: