Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
अब तक अंग प्रदर्शन से परहेज करने वाली कपूर खानदान की लाड़ली बेबो यानी करीना कपूर भी अब जिस्म की नुमाइश की राह पर चल पड़ी हैं। खबर है कि जल्द ही वे यशराज बैनर की आने वाली फिल्म ‘टशन’ में बिकनी में दिखाई देंगी।
यशराज फिल्म्स से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म का अगले वर्ष फरवरी में अगला शूटिंग शेड्यूल प्रस्तावित है, जिसमें करीना के बिकनी में शॉट फिल्माए जाएंगे। करीना नहीं चाहतीं कि परदे पर बिकिनी में वे बेडौल नजर आएं इसलिए इस समय करीनाअपना वजन कम करने के साथ ही बॉडी को टोन करने में भी लगी हैं।
करीना की चाहत यशराज की फिल्म में ईशा और बिपाशा से भी हॉट नजर आएं इसलिए वह अपने लुक पर काफी मेहनत कर रही हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स ‘धूम’ में ईशा देओल और ‘धूम-2’ में बिपाशा बसु को बिकनी में पेश कर चुका है और इन फिल्मों ये सुंदरियां काफी आकर्षक भी लगी थीं। करीना का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में बिकनी पहनने के लिए महज इसलिए हां कहा है क्योंकि यशराज बैनर अपनी फिल्मों में नायिकाओं को बेहतरीन ढंग से पेश करता है।