HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गोविंदा को लगी सिगरेट की लत

भले ही लोग धूम्रपान का कितना ही विरोध करते रहें, लेकिन बॉलीवुड के सितारों पर इसका कोई असर नहीं दिखता। हाल ही में शाहरुख सिगरेट छोड़ने में असमर्थता जता चुके हैं। अब खबर है कि चीची यानी गोविंदा को भी पिछले कुछ दिनों से इसकी लत लग गई है। गोविंदा आजकल दिन में काफी सिगरेट पीने लगे है, जिससे उनकी पत्नी सुनीता और बेटी नर्मदा काफी परेशान है।

गोविंदा भी मानते हैं कि उनके इस शौक की वजह से परिजन परेशान हैं, लेकिन वे हर फिक्र को धुएं में उड़ाने की तर्ज पर कहते हैं कि वे पहले भी सिगरेट पीते रहे हैं। कॉलेज के दिनों में उन्हें धुएं के छल्ले उड़ाने में काफी मजा आता था। गोविंदा के मुताबिक वे अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग हैं और इतनी सिगरेट नहीं पीते कि उनकी सेहत को कोई नुकसान हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: