HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जौहरी के यहां सीबीआई का छापा

जयपुर. बैंक ऑफ बड़ौदा की यहां नेहरू प्लेस शाखा में 30 करोड़ रुपए के कथित घपले के संबंध में मंगलवार सुबह सीबीआई की मुंबई टीम ने जयपुर के जौहरी व raidबैंक मैनेजर के यहां छापे मारकर कागजात जब्त किए हैं। सीबीआई के दल ने जौहरी के छह प्रतिष्ठानों व मकानों पर छापे मारे।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार वर्ष 2006 में अगस्त से दिसंबर तक किए 30 करोड़ के घपले का खुलासा इसी महीने हुआ। इस पर मुंबई सीबीआई की बैंकिंग सेल ने धोखाधड़ी से बैंक को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच में दस्तावेज जुटाने मुंबई से सीबीआई के करीब 20 अधिकारियों का दल यहां आया। दल ने जौहरी उमरावमल चौरड़िया व उनके पुत्र शांति कुमार चौरड़िया, बैंक ऑफ बड़ौदा की नेहरू प्लेस शाखा के मैनेजर के मालवीय नगर निवास पर छापे मारे।

बैंक मैनेजर की मिली भगत : सीबीआई सूत्रों ने बताया कि चौरड़िया ने एसबीबीजे की चौड़ा रास्ता स्थित अंतरराष्ट्रीय शाखा से 30 करोड़ का लोन लिया था। लोन को चुकता करने की जानकारी देकर चौरड़िया ने नेहरू प्लेस की बैंक ऑफ बड़ौदा की अंतरराष्ट्रीय शाखा से एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट के लिए 30 करोड़ की क्रेडिट लिमिट मंजूर करवा ली।

बाद में मैनेजर से मिलीभगत करके इस राशि को पैकिंग क्रेडिट में खर्च किए बिना ही गत वर्ष अगस्त से दिसंबर तक निजी खाते में ट्रांसफर करा लिया। उसमें से वे रुपए निकालते रहे, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट लिमिट वाले खाते में लेन-देन बंद कर दिया। सीबीआई जांच में यह सामने आया है कि चौरड़िया ने एसबीबीजे बैंक का पूरा लोन चुकाना बताया था, लेकिन उसका अभी तक 4 करोड़ रुपया चुकाना बकाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: