HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आरएएस परीक्षा 23 दिसंबर को ही

अजमेर. आरपीएससी की राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 23 दिसंबर को ही होगी। आरपीएससी के चेयरमैन सी.आर.चौधरी ने बताया कि यूजीसी के तयशुदा कलैंडर के अनुरूप नेट की परीक्षा 16 दिसंबर को होनी है। लिहाजा राजस्थान आरएएस परीक्षा 23 दिसंबर को होगी।

प्रशासन ने पूर्व में ही यह तिथि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की थी। ताकि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तिथि इसमें आड़े नहीं आए। मालूम हो कि कुछ अभ्यर्थियों ने सीएम को आयोग द्वारा तय तिथि को आगे बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: