HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

वसुंधरा और राजनाथ की गुप्त मंत्रणा!

जोधपुर. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश में पार्टी के कलह और असंतुष्टों की गतिविधियों पर गुप्त rajnathमंत्रणा की। हालांकि बाद में दोनों ने इस मसले पर चुप्पी साध ली। राजनाथ और वसुंधरा यहां स्वदेशी मेले के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे।

समारोह में भी इनके सुर भी अलग-अलग थे। राजनाथसिंह ने स्वदेशी को समर्पित भाषण दिया तो वसुंधरा राजे के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार रही। राजनाथ सिंह ने नाम लिए बिना कई बार यूपीए सरकार पर कटाक्ष भी किए।

इससे पहले राजनाथ सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच मेला स्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन मुख्यमंत्री सुरक्षा घेरा तोड़कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच चली गईं। मुख्यमंत्री ने किसी को गले लगाया तो किसी से हाथ मिलाकर उनके गिले-शिकवे सुने। मेला स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महारानी की तरह राजनाथसिंह के साथ शाही बग्गी में सवार होकर मंच तक पहुंची।

असंतुष्ट गतिविधियों को नकारा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश में व्याप्त गुटबाजी और असंतुष्ट गतिविधियों को नकारते हुए इसे मात्र अफवाह बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: