HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एंट्री टैक्स की मार

चंडीगढ़. बिजली दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब सरकार ने राज्य की जनता पर एंट्री टैक्स का बोझ डाल दिया है। लोहा, स्टील, स्क्रैप, कैमिकल्स, यार्न, फाइबर, चिप्स और चीनी पर 4 फीसदी एंट्री टैक्स लगाया गया है। इससे जहां राज्य की शुगर और यार्न इंडस्ट्री को कुछ फायदा होगा, वहीं स्टील और फाइबर आधारित उद्योग को नुकसान होगा। यह टैक्स पंजाब में अन्य राज्यों से आने वाले इन उत्पादों पर लगेगा। इस टैक्स के बदले व्यापारियों को किसी राहत के बारे में सरकार ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। पंजाब एंट्री टैक्स को एंट्री ऑफ गुड्स इन लोकल एरिया एक्ट 2000 में संशोधन कर लागू किया गया है। राज्य के व्यापारियों की तरफ से इस बढ़ोतरी का विरोध तय है। इससे बाहरी राज्यों से कम माल आएगा और सरकार को बिक्री कर भी कम ही मिलेगा।

मूल्य में बढ़ोतरी की सीधी मार पंजाब के आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगी। इससे स्टील 100 रु. प्रति क्विंटल, चीनी 60 से 70 रुपए प्रति क्विंटल और कैमिकल्स तथा यार्न आदि वैल्यू के हिसाब से चार फीसदी तक महंगे हो जाएंगे।

और चमकेगी स्टील पंजाब में चीनी और यार्न का तो कुछ हद तक उत्पादन होता है, कच्चा स्टील पूरी तरह से बाहरी राज्यों से आता है। पूरी इंडस्ट्री स्टील पर निर्भर है और कच्चे माल के मूल्य में बढ़ोतरी से स्टील के उत्पादों के मूल्य बढ़ना लगभग तय है।

बचा नहीं था और कोई चारा सरकार ने पंजाब की चीनी मिलों को सरंक्षित करने की बात कही है पर लोहा, स्टील और स्क्रैप के मामले में कोई तर्क सरकार के पास नहीं है। पंजाब सरकार के पास मौजूदा करों का दायर बढ़ाने या नए करों को लगाने के सिवाए कोई चारा नहीं बचा था। वैट की जगह ही एंट्री टैक्स: राजेंद्र भंडारी भाजपा प्रधान राजेंद्र भंडारी ने कहा, भाजपा इस फैसले में सरकार के साथ है। जिन वस्तुओं पर एंट्री टैक्स लगा है, उन्हें वैट से बाहर कर एंट्री टैक्स के दायरे में लाया गया है।

इससे पंजाब की इंडस्ट्री सरंक्षित नहीं होगी। यार्न को छोड़ दे तो फाइबर, कैमिकल्स, डाई सभी बाहरी राज्यों से आते हैं। कच्चे माल की लागत बढ़ने से उत्पादों की कीमत बढ़ना तय है।

सुरेंद्र वर्मा, इंडस्ट्रिलिस्ट, लुधियाना

स्टील, लोहा और स्क्रैप सभी बाहरी राज्यों से ही आता है। गुजरात से आने वाले स्क्रैप पर 4 फीसदी एंट्री टैक्स देना पड़ेगा तो पंजाब की स्टील इंडस्ट्री की प्रोटेक्शन कैसे होगी।

बाल मुकुंद अग्रवाल, उद्योगपति, मंडी गोबिंदगढ़

कैबिनेट के अन्य फैसले >> पुलिस रिफॉर्म्स बिल का ड्राफ्ट मंजूर, ट्रांसफर नियंत्रित होंगे >> मोहाली में खुलेगा नया जिला उपभोक्ता फोरम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: