HomeNewsInternational International

ड्राइवर को समझाएगी, टक्कर से बचाएगी

चिबा (जापान).a new small car say sothingभविष्य की कारें हवा से ही नहीं बल्कि अपने ड्राइवर से भी बातें करेंगी। ये कारें ऐसी तकनीक से लैस होंगी कि चलते-चलते सुस्ताने और थकने पर ये अच्छे दोस्त की तरह आपको आराम करने की सलाह भी देंगी। ये आपको किसी संभावित टक्कर से पहले अलर्ट भी कर देंगी। इसी हफ्ते यहां शुरू टोक्यो मोटर शो में निसान ने ‘पिवो-टू’-रोबोट एजेंट-कंसेप्ट कार पेश की है।

इमोशंस तक पहचानती है :

यह कार ड्राइवर के हावभाव, इमोशंस और फिजिकल कंडीशंस को पहचानती है। मसलन अगर कोई कट मारकर आपकी कार से आगे निकलता है तो यह आपके परेशान होने पर कहेगी, ‘डॉन्ट वरी, यू आर ऑल राइट’। झपकी आने पर यह कहेगी, ‘इट इज टाइम टू हैव रेस्ट’।

10 साल लगे कार बनाने में :

निसान को ड्राइवर के लिए बेहद आसान और कम थकाने वाली यह कार बनाने में 10 साल लगे हैं। प्रतिद्वंद्वी टोयोटा भी पीछे नहीं है। टोयोटा ने नई कॉन्सेप्ट कार आरआईएन में खुद-ब-खुद गर्म होने वाली सीटें और स्टीरिंग व्हील में ड्राइवर की हार्ट कंडीशंस को मॉनिटर करने वाला सिस्टम लगाया है। यह सिस्टम स्टीरिंग व्हील को पकड़ते ही ड्राइवर की हार्ट कंडीशंस के हिसाब से कार के टायरों को उनमें लगे इलैक्ट्रोड के जरिए नियंत्रित करता है।

मानव शरीर का भी गहन अध्ययन :

गौरतलब है कि 90 फीसदी कार दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के चलते ही होती हैं। कार निर्माताओं ने इसी बात को आधार बनाते हुए इन कारों को डिजाइन करने से पहले मानव शरीर का भी गहन अध्ययन किया है। मानवीय हावभाव, थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ेपन को समझना काफी चुनौतीपूर्ण था। ड्राइवर की आंखों और हाथों के तालमेल को कैमरे से पकड़ने के बाद ही ड्राइवर को अलर्ट करना संभव हो पाया है।

टक्कर को खत्म करने की तैयारी :

मिनी कार स्पेशलिस्ट डायहत्सु कार की सीधी टक्कर को पूरी तरह खत्म करने की संभावनाएं तलाश रही है। दो वाइड एंगल लेजर राडार गलत एंगल पर आ रहे व्हीकल को डिटेक्ट कर एलआईडी लैंप के जरिये कार के ड्राइवर को लाइट चमकाकर अलर्ट करते हैं। इस दौरान ड्राइवर के सामने आगे की बाधा भी थ्री डाइमेंशन तस्तीरों के जरिए साफ नजर आती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: