bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

अपने आप ही जल रहा है घरों का सामान

होशियारपुर. इसे अंधविश्वास कहें या किसी की शरारत लेकिन इन अजीबोगरीब हरकतों के चलते लोग खौफजदा हैं। गांव मल्लमजारा के लोग अचानक किसी के घर लगने वाली आग, लड़कियों के खुद ब खुद बाल कटने और पत्थरों की होने वाली बरसात के चलते इन दिनों भारी दहशत में दिन काट रहे हैं। दिन रात लोगों को भय रहता है कि न जाने कब किसी के साथ अनहोनी पेश आ जाए।

गांव के बुजुर्ग दिहाड़ीदार तिलकराज के अनुसार करीब तीन सप्ताह पहले यह सिलसिला शुरू हुआ तथा आज तक आधा दर्जन के करीब लोग इस अज्ञात साये का शिकार हो चुके हैं। बद्रीनाथ के पशुओं के बाड़े की छन जल कर राख हो गई। तिलकराज के बंद पड़े तूड़ी के तबेले में अपने आप आग लग गई। लैंहबड़ राम के घर में बंद पेटी में पड़े कपड़े जलने लगे। लैंहबड़राम, कर्म सिंह व हरविलास के यहां पड़ी कड़ब के मुट्ठे(पशुओं का सूखा चारा) जल कर राख हो गए।

क्या है घटनाक्रम तिलकराज की लड़की हरजिंदर कौर ने बताया कि आग के गोले जैसी चीज गांव में घूमती दिखाई देती है। जिस चीज पर यह गोला गिरता है वहीं आग सुलगने लगती है। लैंहबड़ राम की लड़की गुरदीप कौर के मुताबिक गत 22 अक्तूबर को उसके, उसकी बहन रजनी तथा दादी प्रसन्न कौर के सिर के बाल खुद-ब-खुद कट गए। इसी दौरान गांव के ही जमींदार कर्म सिंह के घर के आंगन में हुई पत्थरों की बरसात से उसका लड़का प्रदीप सिंह घायल हो गया।

प्रेतात्मा का साया बता रहे हैं लोग यह भी मालूम पड़ा है कि लैंहबड़ राम की पत्नी जसविंदर कौर की तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। कुछ लोग इस सारे घटनाक्रम को उसकी मौत के साथ जोड़ कर प्रेतात्मा का साया बता रहे हैं।

इन्होंने की घटनाओं की पुष्टि आज मंगलवार को लैंहबड़ राम, कर्म सिंह व हरविलास के घरों में आग लगी। दो बार आग बुझाने गए फायरकर्मियों प्रवीण कुमार, ओंकार सिंह, बलजीत सिंह, हरमेश कुमार, अरुण कुमार व सोनू ने भी इन घटनाओं की पुष्टि की।

सरपंच भी परेशान इन घटनाओं को लेकर गांव के सरपंच चरणजीत भी काफी परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह से चल रहा अनहोनी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सरपंच के मुताबिक जल्द ही पंचायत कर इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: