HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

64 वर्षीय एनआरआई दूल्हे पर हमला

होशियारपुरएसडीएम कार्यालय में मंगलवार सायं तारीख भुगतने आए एनआरआई अवतार सिंह (64) पुत्र बख्शीश सिंह निवासी रूपोवाल को सात-आठ सशस्त्र व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अवतार सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

क्या है मामलाथाना माडल टाऊन के एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह के खिलाफ पुरहीरां निवासी उसकी तीस वर्षीय पत्नी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसे अपने इस एनआरआई पति से खतरा है। अवतार सिंह 26 अक्टूबर को ही इंग्लैंड से आया था जिसके पश्चात माडल टाऊन पुलिस ने उसके खिलाफ 107/151 के अंतर्गत कार्रवाई की थी।

अवतार सिंह आज सायं जब एसडीएम कार्यालय से जमानत लेकर बाहर आ रहा था तो विरोधी गुट के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अवतार सिंह को बचाते वक्त पुलिस कर्मियों के भी चोटें आई। थाना सिटी पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: