News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए पर नवंबर, दिसंबर 2007 और जनवरी 2008 में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नवंबर में दिल्ली, दिसंबर में चंडीगढ़ और जनवरी 2008 में अहमदाबाद में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यूनेस्को का प्रतिनिधि मंडल आएगा शहर चंडीगढ़ प्रशासन के एक सीनियर अफसर बताते हैं कि चंडीगढ़ को वर्ल्ड मॉडर्न हैरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने के लिए इसी महीने डोजियर सबमिट कर दिए हैं। तीन वॉल्यूम के ये डोजियर अब सरकार यूनेस्को को भेजेगी और उसके बाद यूनेस्को का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ आएगा। इसी कड़ी में ली कार्बूजिए के कामों को भी डिसप्ले किया जाएगा।
6 से 22 दिसंबर तक एग्जीबिशन
चंडीगढ़ में 6 से 22 दिसंबर तक ली कार्बूजिए फाउंडेशन और एलियांस फ्रासेस के सहयोग से एक एग्जीबिशन पंजाब यूनिवर्सिटी में लगाई जा रही है। इसमें कार्बूजिए की ओरिजनल ड्राइंग्स, स्केचेज और फर्नीचर तक को डिसप्ले किया जाएगा। फाउंडेशन का मानना है कि उसके पास कार्बूजिए के करीब 35 हजार कामों का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है।
18 से 21 तक यूनेस्को की वर्कशॉप
चंडीगढ़ को मॉडर्न वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा देने की कड़ी में ही यूनेस्को 18 से 21 दिसंबर तक चंडीगढ़ में एक वर्कशॉप का आयोजन करने जा रहा है। इसमें यूनेस्को के एक डायरेक्टर भी होंगे और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर भी हिस्सा ले सकते हैं। इसी वर्कशॉप में ब्राजीलिया, तेल अवीव और ली हैवरे के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।