News
International International लॉस एंजिल्स.लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने प्रख्यात पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को सप्ताह में तीन बार अपने बच्चों से मिलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि ब्रिटनी को प्रत्येक सप्ताह ड्रग और अल्कोहल टेस्ट से गुजरना होगा।
कोर्ट ने ब्रिटनी के अपने बच्चों से मिलने का समय भी तय कर दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक ब्रिटनी सप्ताह में दो दिन दोपहर से लेकर शाम के सात बजे तक का समय बिता सकती हैं। जबकि एक दिन उन्हें पूरी रात अपने बच्चों के साथ गुजारने की अनुमति मिली है।
19 अक्टूबर को पैरेंटिंग कोच के ऑब्जर्बेशन की रिपोर्ट के अध्ययन के आधार पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ब्रिटनी अपने बच्चों को प्यार करती हैं और बच्चों का भी उनसे काफी लगाव है। इस रिपोर्ट में यह भी कहागया है ब्रिटनी का बच्चों के साथ लगाव पूरी तरह उनपर केंद्रित नहीं है।
बच्चों के साथ मुलाकात के तीन मौकों का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश समय ब्रिटनी या तो बच्चों के साथ खेलती या बातचीत करती देखी गईं। कभी-कभार ही वे बच्चों के साथ बेहद आत्मीय रूप से संलगA नजर आईं।
गौरतलब है कि पति केविन फेडोरलिन के साथ तलाक होने के बाद से बच्चे केविन के साथ रह रहे हैं। ब्रिटनी पर ड्रग्स और अल्कोहल का आरोप लगाते हुए केविन ने अदालत से कहा था कि वह बच्चों की देख भाल सही तरीके से नहीं कर सकती है। इसके बाद अदालत ने बच्चों को केविन के साथ रखने का आदेश दिया था।