News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने 1 नवंबर के बाद प्रदेश में शिक्षकों के तबादले न करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता के मुताबिक केवल उन्हीं शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे जो 31 अक्टूबर तक प्रक्रियाधीन होंगे। उन्होंने कहा, यह फैसला छात्रों की निर्बाध रूप से पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद बच्चों की पढ़ाई का वास्तविक समय शुरू हो जाता है। तबादले से शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अफसरों को एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार करने को कहा है जिसके तहत अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षकों को भी कहा गया है कि वे बच्चों की पढ़ाई की तरफ अधिक से अधिक ध्यान दें ताकि सरकारी स्कूलों के रिजल्ट निजी स्कूलों से बेहतर हो सकें।