News
International International लंदन .
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने धरती के सबसे बुजुर्ग प्राणी को खोज निकाला है। आपको भले ही यकीन न हो, लेकिन इस प्राणी की उम्र 400 साल से ज्यादा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अब वे न केवल उम्र ढलने की प्रक्रिया को सही ढंग से समझ सकेंगे, बल्कि दीर्घायु का राज पता लगाने में भी कामयाब हो सकेंगे। यह बुजुर्ग कोई और नहीं, बल्कि आयरलैंड के तटवर्ती इलाके में मिली बड़ी क्वाहॉग सीप है, जिसकी उम्र 405 से लेकर 410 साल के बीच आंकी जा रही है। इसका नाम ‘मिंग’ रखा गया है। मिंग राजवंश ने चीन पर प्रारंभिक काल में राज किया था।
कैसे लगाया उम्र का अंदाजा :
वैज्ञानिकों ने इस सीप की उम्र का अंदाजा इसके खोल पर बने वलयों को गिनकर लगाया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके खोल पर हर साल एक वलय बन जाता है। पेड़ की उम्र का पता लगाने में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।
पिछला रिकॉर्ड टूटा :
‘मिंग’ सीप से पहले धरती पर सबसे बुजुर्ग प्राणी का रिकॉर्ड 220 साल की उम्र का था। यह रिकॉर्ड एक सीप के नाम दर्ज था, जो 1982 में मिली थी।‘मिंग’ सीप इतिहास की साक्षी
ब्रिटेन की बेंगोर यूनिवर्सिटी के मुताबिक जब इतिहास की अहम घटनाएं हो रही थीं, तब ‘मिंग’ सीप बच्चा रही होगी।
मसलन>> महारानी एलिजाबेथ प्रथम की मौत के बाद जेम्स प्रथम का ब्रिटेन का सम्राट बनना (1603)।>> शेक्सपीयर द्वारा ‘हैमलेट’ जैसे महान नाटक लिखना (1608)।