HomeNewsInternational International

प्रिंस हैरी से पुलिस ने की पूछताछ

लंदन.Harryखतरे में पड़ी प्रजाति के पक्षी के शिकार के मामले में पुलिस ने प्रिंस हैरी से पूछताछ की। यह शिकार पूर्वी इंडलैंड के नॉरफोल्क इलाके में किया गया। बकिंघम पैलेस ने भी प्रिंस हैरी के साथ की गई पूछताछ की पुष्टि की है।

नॉरफोल्क पुलिस के मुताबिक उसे ऐसी जानकारी मिली है बुधवार को दो हेन हैरियर का शिकार किया गया। वह शिकार के इस मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में उसने प्रिंस हैरी से भी पूछताछ की है। बकिंघम पैलेस की ओर से बताया गया है कि प्रिंस हैरी और उसके दोस्त शिकार की घटना के समय उसी इलाके में थे।

पुलिस ने हैरी और उनके दोस्तों से शिकार के बारे में पूछताछ की। बकिंघम पैलेस ने हैरी के दोस्तों की पहचान का खुलासा न करते हुए केवल इतना बताया कि हैरी और उसके दोस्त शिकार की घटना के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

गौरतलब है कि हेन हैरियर की प्रजाति खतरे में है और इसके शिकार पर पाबंदी लगा दी गई है। ब्रिटेन में अब केवल 521 जोड़े हेन हैरियर ही बचे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: