bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रिजवान केस: अशोक तोड़ी से सीबीआई की पूछताछ

कोलकाता.ग्राफिक्स आर्टिस्ट रिजवानउर रहमान की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में आज सीबीआई ने कोलकाता के उद्योगपति अशोक तोड़ी से पूछताछ शुरू की। अशोक तोड़ी प्रियंका के पिता हैं जिससे रिजवानउर ने प्रेम विवाह किया था। इससे पूर्व सीबीआई ने प्रियंका तोड़ी और अशोक तोड़ी के भाई प्रदीप तोड़ी से भी पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को दमदम स्थित पातिपुकुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में रिजवानउर रहमान का शव पाया गया था। रिजवानउर के परिजनों ने उसके ससुर और उद्योगपति अशोक टोडी पर हत्या का आरोप लगाया था। रिजवानउर ने अशोक टोडी की बेटी से प्रेम विवाह किया था।

अशोक इस विवाह से खफा थे। रिजवानउर को कोलकाता पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस रिश्ते को तोड़ने को कहा था। रिजवानउर ने इससे इनकार कर दिया था। बाद में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पाई गई थी। इस मामले पर काफी हंगामा होने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: